प्रदान संस्था के लोगों ने दूसरों की जान बचाने के लिए किया रक्तदान

. September 26, 2023

तोरपा, प्रतिनिधि। रेफरल अस्पताल तोरपा में शुक्रवार को स्वयंसेवी संस्था प्रदान के आग्रह पर सदर अस्पताल खूंटी की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में प्रदान संस्था के सभी कर्मियों ने रक्तदान किया।

मौके पर डॉ अंकिता ने रक्दाताओं का हौसला बढ़ाया। सभी को सर्टिफिकेट प्रदान किया। उन्होंने कहा कि उनके दिये रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बच सकती है। रक्तदान करना बड़ा ही पुण्य का काम है। प्रदान संस्था के अभिषेक व रवि रंजन ने कहा कि जिला ब्लड बैंक में खून की कमी को देखते हुए रक्तदान किया गया। रक्तदान करने वालों में अभिषेक, रवि, इकरा, जैक्सन, अर्पण, अकांक्षा, राजू आदि शामिल हैं। शिविर के संचालन में डॉ वंदना, विजय शेखर, सरवर इकबाल आदि ने सहयोग किया।

Hindustan Team, Ranchi

Read More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Notice: Undefined variable: sidebar in /var/www/html/sampark/wp-content/themes/iridium/sidebar.php on line 11

Notice: Undefined index: Submit in /var/www/html/sampark/wp-content/themes/iridium/footer.php on line 192